पश्चिम बंगाल से लाई जा रही 264 लीटर शराब बरामद, BJP नेता समेत 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Apr, 2026 09:52 AM

two people including a bjp leader arrested with foreign liquor

बिहार के किशनगंज जिले में कोचाधामन थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 264 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

किशनगंज: बिहार में किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत दो लोगों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोचाधामन थाना प्रभारी रंजय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक वाहन के जरिए अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 264 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। 

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी और छोटू नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रोहित चौधरी शहर के रुईधासा का निवासी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!