Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Mar, 2026 03:48 PM
#corruption #svu #BiharNews
Bihar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डीजीएम प्रोजेक्ट पंकज कुमार के करप्शन का खुलासा हुआ है। पंकज कुमार के ठिकानों...
Bihar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डीजीएम प्रोजेक्ट पंकज कुमार के करप्शन का खुलासा हुआ है। पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति का पता चला है। छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम से बचने के लिए नोटों के बंडल और जेवरात खिड़की से बाहर फेंकने की भी कोशिश की, लेकिन एसवीयू की टीम घर के हर तरफ मुस्तैदी से तैनात थी। पंकज कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान नकद राशि, महंगे ज्वैलरी और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले। छापेमारी के दौरान पंकज कुमार घबरा गए और खिड़की से नोटों के बंडल और जेवरात फेंकने की कोशिश करने लगे। कुछ नकदी तो कूड़ेदान में भी डालने की कोशिश की गई, लेकिन सतर्क जांच टीम ने तुरंत सब बरामद कर लिया।