निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद नारायण झा ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2022 12:50 PM

vinod narayan chairman the request committee held a meeting with officers

विनोद नारायण झा ने बताया कि निवेदन समिति को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर अपडेट लिया गया है। इस कार्य के लिए नालंदा आखिरी जिला है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा सत्र नहीं चलता है तो समिति अपना काम करती है इसी को लेकर जहां आए है। साथ ही उन्होंने...

पटनाः बिहार निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद नारायण झा सह विधायकों के साथ नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य जिलों में जो भी शिकायत या निवेदन किसी भी विभाग को लेकर है, उस मामले में क्या कुछ कार्रवाई की गई, उस पर चर्चा की गई। साथ ही कुछ निवेदन आए, जिसका निष्पादन अभी नहीं हुआ है, उन्हें कब तक निपटा लिया जाएगा या फिर उसको लेकर किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।

विनोद नारायण झा ने बताया कि निवेदन समिति को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर अपडेट लिया गया है। इस कार्य के लिए नालंदा आखिरी जिला है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा सत्र नहीं चलता है तो समिति अपना काम करती है इसी को लेकर जहां आए है। साथ ही उन्होंने कहा कुछ जो काम बचा हुआ उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं अध्यक्ष ने निवेदन समिति द्वारा प्रस्तावित कार्यों के विस्तार से जानकारी ली। हालांकि समिति द्वारा स्वीकृत कई कार्यों के पूरा नहीं होने पर टीम के सदस्यों ने असंतोष जाहिर किया। इसके अतिरिक्त जल्द से जल्द समिति द्वारा अनुशंसित कार्यों को पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!