Edited By Harman, Updated: 18 Mar, 2026 04:07 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्यव्यापी 'समृद्धि यात्रा' पर हैं, लेकिन जमुई दौरे के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने पूरे प्रदेश के सियासी गलियारे में नई चर्चा छेड़ दी है। मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ...
Bihar Desk : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्यव्यापी 'समृद्धि यात्रा' पर हैं, लेकिन जमुई दौरे के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने पूरे प्रदेश के सियासी गलियारे में नई चर्चा छेड़ दी है। मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "अब यही सब काम करेंगे।" वहीं सीएम के इस बयान ने बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
जमुई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ मंच साझा कर रहे थे। इस दौरान सम्राट चौधरी को लेकर कही उनकी बात ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बता दें कि बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा जाने का निर्णय लिया था। राज्यसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसी के साथ अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं। अब ऐसे में बिहार ही नहीं देश के सियासी गलियारे में ये सवाल गूंज रहा है कि नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विरासत किसको सौंपेंगे और बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसको बनाएंगे? उनके इस एक वाक्य ने उन अटकलों को और हवा दे दी है जो पिछले कुछ दिनों से बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही हैं।