घर के बाहर खेल रही बच्ची को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2022 04:31 PM

youth arrested for raping girl child in saran

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर शाम सेवा टोला में एक आठ वर्षीय बच्ची अन्य दो बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बगल में गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ...

छपराः बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर शाम सेवा टोला में एक आठ वर्षीय बच्ची अन्य दो बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बगल में गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने पीड़िता के परिजनों को इस बात की जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी युवक के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!