शादी से लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, जंगल में घसीटकर ले गए 4 युवक और फिर किया...

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2026 06:01 PM

13 year old girl returning from wedding raped

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए।

Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले में शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया है। 

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए। 

पुलिस अधिकारी ने लड़की की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। कुमार ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!