16 महिलाओं ने ईसाई धर्म छोड़ कर हिन्दू धर्म में की वापसी, दबाव में आकर किया था धर्मांतरण

Edited By Khushi, Updated: 08 Feb, 2023 11:11 AM

16 women left christianity and returned to hinduism

झारखंड के गिरिडीह जिले में 16 से अधिक महिलाओं की विधि-विदान के साथ हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में 16 से अधिक महिलाओं की विधि-विदान के साथ हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

महिलाओं की हिंदू धर्म में कराई गई वापसी
मामला जिले के बगोदर प्रखंड के बगोदर बाजार के हरिजन टोला का है। जानकारी के मुताबिक यहां कुछ महीने पहले कुछ महिलाओं ने धर्म परिवर्तन किया था। महिलाओं ने हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया था। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों के साथ विहिप और बजरंग दल ने महिलाओं को हिंदू धर्म में वापसी की कोशिश शुरू की और बीते मंगलवार को महिलाओं की हिन्दू धर्म में वापसी कराई गई। इसके लिए गांव के मंडप में पूजा- पाठ का आयोजन किया गया और फिर 16 महिलाओं की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। वहीं, इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।ऑ

ईसाई धर्मावलंबियों के झांसे में आकर अपना लिया था ईसाई धर्म
इस मामले में भाजपा नेता सह बजरंग दल कार्यकर्ता आशीष कुमार उर्फ बॉर्डर ने बताया कि ईसाई धर्मावलंबियों के झांसे में आकर गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाएं कुछ महीने पूर्व धर्म परिवर्तित करते हुए ईसाई धर्म में चली गई थीं। इसकी सूचना होने पर ग्रामीणों और विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं के प्रयास से महिलाओं को हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म में जाने वाली महिलाओं ने बीते मंगलवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में मंडप में पूजा -पाठ करते हुए हिंदू धर्म में वापसी की घोषणा की। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!