Edited By Khushi, Updated: 18 Sep, 2023 05:24 PM

झारखंड के रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में साइकिल धोने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 1 का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
रांची: झारखंड के रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में साइकिल धोने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 1 का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
मामला जिले के नगडी थाना क्षेत्र के होटवासी गांव का है। बताया जा रहा है कि 8 साल का आलोक प्रमाणिक अपने 7 वर्षीय दोस्त भोला सिंह के साथ साइकिल लेकर धोने के लिए तालाब पर गया था। दोनों दोस्त तालाब के किनारे साइकिल खड़ी कर धो रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में जा गिरे। काफी देर होने के बाद भी जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। इस दौरान तालाब के किनारे साइकिल पड़ी मिली। पास जाकर देखा तो तालाब के ऊपर प्रीतम का शव तैर रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में डूबे एक बच्चे के शव को बाहर निकाला जबकि दूसरे बच्चे के शव की खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला, जिसके बाद एनडीआरएफ को मामले की जानकारी दी गई। वहीं, दोनों बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।