Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2025 12:51 PM

झारखंड के जामताड़ा में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल क्रिकेट खेलते समय वज्रपात की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल क्रिकेट खेलते समय वज्रपात की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने साथियों के साथ चित्तरंजन कर्नल सिंह पार्क के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। तभी सभी वहां मौजूद लोग एक शेड के नीचे छिप गए। इसी दौरान वज्रपात की घटना घटित हो गई। ठनका गिरने से ऋषभ की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग के प्रणीत, विवेक कुमार, अभिनव कुमार और गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।