Edited By Harman, Updated: 22 May, 2025 08:54 AM

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार दोपहर एक स्कूल बस के तालाब में गिर जाने से 22 बच्चे घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आठ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार दोपहर एक स्कूल बस के तालाब में गिर जाने से 22 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बस चालक वाहन से खो बैठा नियंत्रण
पुलिस ने बताया कि यह घटना इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव में उस समय हुई जब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आठ बच्चों की हालत गंभीर है।'' सिंह ने बताया कि बस चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चों को तालाब से निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।