हाजरा अस्पताल से एक साथ निकली 3 अर्थियां, किया गया अंतिम संस्कार, माता-पिता से बिछड़ने पर फूट-फूट कर रोए बच्चे

Edited By Khushi, Updated: 29 Jan, 2023 05:43 PM

3 bier came out together from hazra hospital last rites were performed

झारखंड के धनबाद जिले के आरसी हाजरा मेमोरियल अस्पताल में हुए अग्निकांड में डॉक्टर दंपती सहित 6 लोगों की जान चली गई। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव अस्पताल परिसर में बने घर में रखा गया

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के आरसी हाजरा मेमोरियल अस्पताल में हुए अग्निकांड में डॉक्टर दंपती सहित 6 लोगों की जान चली गई। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव अस्पताल परिसर में बने घर में रखा गया और फिर डॉक्टर दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।

डॉक्टर दंपती सहित भांजे का किया गया अंतिम संस्कार
दरअसल, आज यानी रविवार को हाजरा अस्पताल से एक साथ 3 अर्थियां निकलीं। इस दौरान डॉक्टर दंपती को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कि आगजनी में डॉक्टर दंपती के अलावा उनके भांजे की भी मृत्यु हो गई है। उनका भांजा 3 दिन पहले ही कोलकाता से धनबाद अपने मामा के घर आया था। डॉक्टर दंपती और उनके भांजे का अंतिम संस्कार बस्ती कोल के श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान बेटी प्रेरणा और बेटा आयुष का रो-रोकर बुरा हाल था।

सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लगी रहती थी भीड़
बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास हाजरा और प्रेमा हाजरा धनबाद के लिए एक डॉक्टर ही नहीं बल्कि गरीब और समाज के लिए एक मसीहा के रूप में थे। वे हर सुख-दुख में सभी के साथ खड़े रहते थे। सुबह के 10.30 बजे से ही हाजरा अस्पताल में डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रहती थी। दोनों ही चिकित्सक दंपति के एक साथ इस तरह से चले जाने धनबाद ही नहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के लिए सबसे बड़ी क्षति है। 

Related Story

Trending Topics

India

213/6

42.1

Australia

269/10

49.0

India need 57 runs to win from 7.5 overs

RR 5.06
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!