Jharkhand News... नदी में नहाते समय डूबने से 3 लड़कियों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Khushi, Updated: 30 Sep, 2024 10:48 AM

3 girls died due to drowning while bathing in the river

झारखंड के रामगढ़ जिले में बीते रविवार को 8 से 15 वर्ष की आयु की 3 लड़कियों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में बीते रविवार को 8 से 15 वर्ष की आयु की 3 लड़कियों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना रामगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में घटी। बताया जा रहा है कि काहुबेरा गांव की रहने वाली तीनों लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया, "उनमें से एक नदी में गहराई में चली गयी और डूब गयी। 2 अन्य ने उसे बचाने का प्रयास किया और वे भी डूब गयीं।" स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों लड़कियों को दामोदर नदी से बाहर निकाले गए।

आनन-फानन में तीनों लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सिमरन कुमारी, छाया कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!