दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 4 बच्चों की मौत, लोगों ने ड्राइवर को लात-घूंसों से जमकर पीटा

Edited By Nitika, Updated: 27 Jan, 2023 09:27 AM

4 children died in road accident

झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने जन्मदिन मना रहे कम से कम 4 बच्चों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। साथ ही 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं लोगों ने ड्राइवर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने जन्मदिन मना रहे कम से कम 4 बच्चों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। साथ ही 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं लोगों ने ड्राइवर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर नौडीहा इलाके में हुई। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि लोगों की मौत हुई है। वहीं वाहन इतनी तेज गति में था कि हादसे के बाद गाड़ी ने 4 बार पलटी मारी।

बता दें कि मरने वालों में से ज्यादातर बच्चे थे। सभी मृतकों की उम्र 14 से 16 साल है। हादसे की चपेट में आए मृतकों के नाम आशीष कुमार चंद्रवंशी, नीतीश कुमार, फिरोज अंसारी और विवेक कुमार हैं। हादसे में घायल एक अन्य गौरव कुमार की स्थिति काफी नाजुक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!