हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, पेट्रोल छिड़ककर हाईवा में लगाई थी आग; हथियार व पर्चे बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Apr, 2026 10:34 AM

4 criminals from rahul dubey gang arrested in hazaribagh

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, 22 अप्रैल 2026 को गैंग के सदस्यों ने पेट्रोल छिड़ककर हाईवा वाहन में आग लगा दी थी और घटनास्थल पर एक हस्तलिखित पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली थी।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में 13 माइल पुल के पास हाईवा वाहन में आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के चार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, 22 अप्रैल 2026 को गैंग के सदस्यों ने पेट्रोल छिड़ककर हाईवा वाहन में आग लगा दी थी और घटनास्थल पर एक हस्तलिखित पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली थी। पर्चे में 'प्रकाश शुक्ला, मयंक सिंह, राहुल दुबे गैंग' लिखा मिला था, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई थी। मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। 23 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर चंदौल गांव के हथिया पत्थर जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने चार संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय मो. एजाज, 22 वर्षीय मो. अफताब, 24 वर्षीय मो. सलामत अंसारी और 22 वर्षीय तुषार सिन्हा शामिल हैं, जो सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पुन्दौल गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 2 देशी पिस्टल (7.65 एमएम), 1 पिस्टल (9 एमएम), 11 जिंदा गोलियां, 9 हस्तलिखित पर्चे और 4 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं और पहले भी उरीमारी थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल को भी एक और बड़ी वारदात की योजना थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!