जमशेदपुर में करंट लगने से 2 भाईयों समेत चार लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jun, 2021 06:33 PM

4 people including 2 brothers died due to electrocution in jamshedpur

मृतकों में पिपला गांव की कुलाबेला महतो (65), कमल महतो (15), बिमल महतो (12) (दोनों भाई) और रोहित महतो (13) शामिल हैं। वहीं, एक अन्य किशोर के घायल होने की सूचना है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा राष्ट्रीय उच्च पथ...

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से दो भाईयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि पिपला डैम में अचानक उच्च क्षमता का विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा। हादसे के दौरान डैम में स्नान कर रही एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतकों में पिपला गांव की कुलाबेला महतो (65), कमल महतो (15), बिमल महतो (12) (दोनों भाई) और रोहित महतो (13) शामिल हैं। वहीं, एक अन्य किशोर के घायल होने की सूचना है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 को घटनास्थल के निकट जाम कर दिया। स्थानीय लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कारर्वाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। जाम की वजह से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ग्रामीणों ने अबतक जाम खत्म नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि तार की जर्जर स्थिति के संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों का जानकारी देते हुए मरम्मत कराने का आग्रह किया गया लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। यदि समय रहते तार को बदल दिया जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!