Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2026 03:44 PM

चतरा में पिपरवार थाना क्षेत्र में कल्याणपुर बाजार से हफुआ जाते समय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिपरवार थाना के प्रभारी अधिकारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस घटना में मारे गए युवक की पहचान हफुआ गांव के रहने वाले पवन कुमार महतो के तौर...
Jharkhand News : झारखंड के दो जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वाले चार लोगों में से तीन हजारीबाग जिले से थे और एक व्यक्ति चतरा जिले से था। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में गुरुवार को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि उसी दिन बरकठा थाना क्षेत्र के चौथा गांव में एक और महिला की मौत हो गई। हजारीबाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय) ज्ञान रंजन ने बताया कि इस घटना में मारे गए दंपत्ति की पहचान वासुदेव महतो (51) और उनकी पत्नी दुलिया देवी (48) के तौर पर हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वे धान के खेत में काम कर रहे थे। बरकठा थाना के प्रभारी अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि चौथा गांव में मरने वाली महिला की पहचान बसवा देवी (50) के तौर पर हुई है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चतरा में पिपरवार थाना क्षेत्र में कल्याणपुर बाजार से हफुआ जाते समय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिपरवार थाना के प्रभारी अधिकारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस घटना में मारे गए युवक की पहचान हफुआ गांव के रहने वाले पवन कुमार महतो के तौर पर हुई है।