Edited By Khushi, Updated: 13 Apr, 2025 11:16 AM

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) नामक प्रतिबंधित संगठन के 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) नामक प्रतिबंधित संगठन के 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में स्वयंभू ‘सब-जोनल कमांडर' नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, ‘एरिया कमांडर' अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय शामिल हैं। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि माओवादी समूह टीएसपीसी के सदस्यों को शुक्रवार को बालूमाथ पुलिस थाने के अंतर्गत हेसाबार-भांग वन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया।
गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और नक्सलियों को चारों ओर से घेरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक रिवॉल्वर और 1,102 कारतूस जब्त किए गए हैं।