लातेहारः जहरीला भोजन खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्य बीमार, 5 को RIMS रेफर

Edited By Nitika, Updated: 08 Aug, 2020 06:35 PM

7 members ill after eating poisonous food

झारखंड को लातेहार जिले में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्य बीमार हो गए।

 

लातेहारः झारखंड को लातेहार जिले में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्य बीमार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड की है, जहां पर भड़गांव में रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार की रात मांसाहार भोजन खाया था। इसके बाद एक-एक कर परिवार के 7 सदस्यों की तबीयत देर रात बिगड़ गई। ग्रामीणों की मदद से शनिवार की सुबह सभी को बेहोशी की हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां आरंभिक उपचार के बाद 5 को गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

इस बीच बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक उड़िया ने बताया कि सभी की तबीयत रात में ही बिगड़ने लगी थी लेकिन उन्होंने इसे अधिक गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण सुबह सभी की हालत अधिक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें यहां लाया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!