गिरिडीह में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे...घरों में भी लगाई आग; कई लोग अस्पताल में भर्ती

Edited By Khushi, Updated: 11 Mar, 2026 10:17 AM

a bloody clash over a land dispute in giridih with two sides using sticks and r

Jharkhand News: जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बीते मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई और एक-दूसरे के घरों में आग लगाने का भी...

Jharkhand News: जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बीते मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई और एक-दूसरे के घरों में आग लगाने का भी आरोप है। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन दल को भी बुलाया। अग्निशमन दल ने पहुंचकर झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग पर काबू पाया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें मंटू साव, मितन साव, उनकी पत्नी बबीता देवी, गोविंद साव, फूलचंद साव, गुलटन साव और विकास साव शामिल हैं। फूलचंद साव के सिर में गंभीर चोट लगी है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से टुनटुन साव, विष्णु साव, अमृत साव समेत करीब पांच लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के घायलों का इलाज बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज गिरिडीह के एक अस्पताल में चल रहा है।

एक पक्ष के पांच लोग हिरासत में
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन का बंटवारा होने के बाद ही निर्माण करने की बात कहते हुए काम रुकवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गिरिडीह भेजी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी की घटना हुई है। कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!