फंदे से लटका मिला झारखंड सशस्त्र पुलिस का जवान, छुट्टी से लौटे थे घर; सुसाइड करने की ये वजह आई सामने

Edited By Khushi, Updated: 24 Oct, 2025 10:22 AM

a jharkhand armed police soldier was found hanging after returning home from lea

Ranchi News: झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी-2) का एक जवान रांची में अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जवान की पहचान झारखंड के बोकारो जिले के निवासी शिव पूजन राजवार (47) के रूप में हुई है।

रांची के पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने कहा, ‘‘जीएपी-2 का जवान अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, हमें उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।'' उन्होंने बताया कि राजवार हाल ही में छुट्टी से लौटे थे।

राणा ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने का संदेह है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!