तेज रफ्तार कार ने युवक को 1 KM तक घसीटा, जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन नहीं पसीजा चालक का दिल

Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2026 11:25 AM

a speeding car hit a young man and dragged him for 1 km he screamed for help b

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में बीते मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक घसीट दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में बीते मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक घसीट दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

घटना नगर थाना क्षेत्र में साहिबगंज स्टेशन के पास रात करीब 9:35 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड निवासी मो. साहिन अमन ग्रीन होटल के पास स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि जब युवक ने इसका विरोध किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की से उसका हाथ पकड़ लिया। इससे वह कार में लटक गया। इसके बाद चालक ने गाड़ी तेज कर दी और युवक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। युवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। पीछे से कई लोग कार का पीछा भी करते रहे। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

युवक को रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंककर फरार चालक

कार सवार युवक को स्टेशन के सामने रेलवे इंस्टीट्यूट की गली से होते हुए रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंककर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके हाथ, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

नशे में था कार सवार

जांच में सामने आया है कि संबंधित कार 5 अक्टूबर 2025 को लोन पर खरीदी गई थी। वाहन पंकज कुमार के नाम पर पंजीकृत है और रांची का बताया जा रहा है। घायल के साथी मो. अमन ने आरोप लगाया है कि कार सवार लोग नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!