होस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Khushi, Updated: 27 Feb, 2026 03:48 PM

a student s body was found hanging in her hostel room police are investigating

Jharkhand News: झारखंड में रांची के एक निजी कॉलेज की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात अंगारा थाना क्षेत्र में घटी।

मामले की आगे की जांच जारी है
पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान सरायकेला जिले की निवासी संजना हेम्ब्रोम (20) के रूप में हुई है, जो बी.कॉम की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अंगारा थाने के प्रभारी अधिकारी गौतम कुमार राजवार ने बताया, "प्रारंभिक जांच से आत्महत्या का मामला सामने आया है। अब तक उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मृतका के माता-पिता रांची पहुंच चुके हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!