Edited By Khushi, Updated: 23 Feb, 2026 03:10 PM

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस हादसे में हाइवा का चालक लालू कुमार और उपचालक मनीष कुमार घायल हो गए। दोनों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस हादसे में हाइवा का चालक लालू कुमार और उपचालक मनीष कुमार घायल हो गए। दोनों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा हाइवा
जानकारी के अनुसार, हाइवा महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन सड़क से लगभग 40 फीट नीचे एनटीपीसी की डाउनलाइन एमजीआर रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात भी बाधित हो गया। घटना के समय ट्रैक पर कोयला लेने के लिए एक रैक गुजर रही थी। हादसे में चालक लालू कुमार ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे फंस गए, जबकि उपचालक मनीष कुमार हाइवा के केबिन में ही फंसे रहे। राहगीरों ने चीख सुनकर पुलिस को सूचना दी। ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई
उपचालक को निकालने में पुलिस और एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम को करीब आधा घंटा मेहनत करनी पड़ी। टीम के प्रमुख सुभाशीष बनर्जी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी और सुरक्षित तरीके से उपचालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। दोनों घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।