Edited By Khushi, Updated: 24 Mar, 2025 11:40 AM

Brain Malaria: झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में ब्रेन मलेरिया का कहर देखने को मिल रहा है। यहां ब्रेन मलेरिया (Brain Malaria) से 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि दर्जन बच्चे ब्रेन मलेरिया से ग्रसित हैंं।
Brain Malaria: झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में ब्रेन मलेरिया का कहर देखने को मिल रहा है। यहां ब्रेन मलेरिया (Brain Malaria) से 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि दर्जन बच्चे ब्रेन मलेरिया से ग्रसित हैंं।
ये भी पढ़ें: झारखंड के लोहरदगा में भयानक सड़क हादसा, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम
मामला जिले के मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव का है। यहां ब्रेन मलेरिया (Brain Malaria) तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रेन मलेरिया (Brain Malaria) से 5 पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई जबकि दर्जन बच्चे ब्रेन मलेरिया से ग्रसित हैंं। यहां दर्जन भर बच्चे और युवा ब्रेन मलेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर रही है। स्वास्थ्य टीम ने बीमार बच्चों का ब्लड सैंपल लिया है। ब्लड सैंपल को दुमका भेजा गया। फिलहाल बीमार बच्चों को दवा दी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सभी बच्चों के सिर में दर्द था। उल्टी-दस्त के बाद वह बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: पलामू में ग्रामीणों के हमले में पांच वन रक्षक घायल, अवैध पत्थर जब्त करने गई थी वन विभाग की टीम
ग्रामीणों के अनुसार गत 12 मार्च को सबसे पहले चांदू पहाड़िया के दो वर्षीय पुत्र जीता पहाड़िया की मौत हुई थी। लोगों ने इसे सामान्य मौत माना और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुन: 19 मार्च को असना पहाड़िया के पांच वर्षीय पुत्र विकास पहाड़िया चल बसा। इसके दो दिन बाद 22 मार्च को दो व 23 मार्च को एक और बच्चे की मौत हो गई। मृतकों में गुल्ली पहाड़िया के चार वर्षीय पुत्र बेफरे पहाड़िया, बिजु पहाड़िया के दो वर्षीय पुत्र एतवारी पहाड़िया व सोमरा पहाड़िया की तीन वर्षीय पुत्री सजनी पहाड़िन शामिल हैं।