होली पर अमेरिका पहुंची झारखंड की गुझिया की मिठास, घरेलू स्नैक्स की बिक्री से गरीब महिलाएं आर्थिक रूप से बन रही सबल

Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2025 12:45 PM

the sweetness of jharkhand s gujhiya reached america on holi

Jharkhand News: होली पर झारखंड की गुझिया की मिठास अमेरिका में पहुंच गई। दरअसल, बोकारो में हर साल की तरह से इस साल भी महिलाओं ने होली पर गुझिया, गुड़ का ठेकुआ, कचौरी, नमकीन आदि तैयार किया। अमेरिका में रहने वाले एनआरआई ने इस बार भी यहां की गुझिया सहित...

Jharkhand News: होली पर झारखंड की गुझिया की मिठास अमेरिका में पहुंच गई। दरअसल, बोकारो में हर साल की तरह से इस साल भी महिलाओं ने होली पर गुझिया, गुड़ का ठेकुआ, कचौरी, नमकीन आदि तैयार किया। अमेरिका में रहने वाले एनआरआई ने इस बार भी यहां की गुझिया सहित अन्य स्नैक्स अमेरिका मंगवाए।

घरेलू स्नैक्स की बिक्री से यहां कार्यरत गरीब महिलाएं आर्थिक रूप से सबल बन रही हैं। महिला समिति बोकारो की ओर से सेक्टर चार में सुरभि केंद्र का संचालन किया जा रहा। समिति की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है। यहां एक दर्जन से अधिक दिव्यांग और अभिवंचित वर्ग की महिलाएं काम कर रही हैं, जिनमें से अधिकतर विधवा, दिव्यांग और गरीब पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके लिए यह रोजगार का माध्यम है। केंद्र में महिलाएं मसाला, सत्तू, बेसन, गुझिया, गुड़ का ठेकुआ, कचोरी और नमकीन आदि तैयार करती हैं।

अनीता तिवारी ने कहा कि समूह को होने वाली आय महिलाओं के विकास और कल्याण में निवेश किया जाता है। यहां कार्यरत महिलाओं को प्रत्येक माह 4 से 5 हजार रुपए की आय होती है। उन्होंने कहा कि सूखे नाश्ते की मांग वर्ष भर रहती है, लेकिन होली में गुझिया, गुड़ का ठेकुआ, कचौरी और नमकीन की मांग बढ़ जाती है। ग्राहक हमारे उत्पादों की गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद को पसंद करते हैं जिससे हमें प्रोत्साहन मिलता है। अमेरिका के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी ऑर्डर मिलता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!