Jharkhand News... ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ACS

Edited By Khushi, Updated: 29 Nov, 2024 05:21 PM

additional chief secretary of energy department avinash kumar

झारखंड में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

रांची: झारखंड में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

कुमार के पास इसके अलावा विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन की भी जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। भजंत्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

रांची के उपायुक्त के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (जेआईआईडीसीओ) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!