बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर Indigo एयरलाइंस की 12 Flights रद्द, सैकड़ों यात्री परेशान; किसी की शादी छूटी तो किसी के Exams हुए मिस

Edited By Khushi, Updated: 06 Dec, 2025 05:55 PM

12 indigo airlines flights cancelled at birsa munda airport hundreds of passeng

Jharkhand News: इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। इंडिगो संकट के चलते सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है और बीते चार दिनों में 3 लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

Jharkhand News: इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। इंडिगो संकट के चलते सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है और बीते चार दिनों में 3 लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

शादियां, परीक्षाएं मिस कर बैठे यात्री
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज यानी शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की 12 फ्लाइट्स रद्द हो गईं, जबकि 6 फ्लाइट्स में भारी देरी हुई जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री छुट्टियां, शादियां, परीक्षाएं और पारिवारिक इमरजेंसी मिस कर बैठे। यात्रियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई और डिस्प्ले बोर्ड पर भी अपडेट नहीं दिखाया गया। वैकल्पिक टिकटों के दाम बढ़ गए। यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर खाने-पीने या होटल की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। इंडिगो ने रिफंड या रीशेड्यूलिंग पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

सभी फ्लाइट्स ऑपरेशनल मुद्दों के कारण रद्द की गईं जिनमें रांची-बेंगलुरु: सुबह 8:55 बजे, रांची-हैदराबाद: सुबह 9:30 बजे, रांची-दिल्ली: दोपहर 2:45 बजे, रांची-दिल्ली: शाम 5:45 बजे, रांची-हैदराबाद: शाम 5:55 बजे, रांची-मुंबई: शाम 6:50 बजे, रांची-चेन्नई: शाम 7:10 बजे, रांची-हैदराबाद: शाम 8:00 बजे, रांची-भुवनेश्वर: शाम 8:15 बजे, रांची-कोलकाता: शाम 8:25 बजे, रांची-दिल्ली: रात 9:00 बजे, रांची-पुणे: रात 9:10 बजे
 
लेट हुई फ्लाइट्स (रांची से)
रांची-कोलकाता: सुबह 7:30 बजे का, 8:45 बजे रवाना (75 मिनट लेट), रांची-कोलकाता: सुबह 8:15 बजे का, 10:20 बजे रवाना (125 मिनट लेट), रांची-दिल्ली: सुबह 9:05 बजे का, दोपहर 12:25 बजे रवाना (200 मिनट लेट), रांची-पटना: दोपहर 1:30 बजे का, शाम 6:10 बजे रवाना (280 मिनट लेट), रांची-कोलकाता: शाम 4:10 बजे का, 7:10 बजे रवाना (180 मिनट लेट), रांची-अहमदाबाद: शाम 6:20 बजे का, 7:00 बजे रवाना (40 मिनट लेट)। 

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। कई यात्री 24 घंटे से ज्यादा समय से हवाई अड्डों पर फंसे हैं। हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल है। देश भर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और छुट्टी और क्रिसमस के चलते हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे समय में इंडिगो संकट ने हालात को विकट कर दिया है। स्थिति को लेकर यात्रियों में भारी गुस्सा है। संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कंट्रोल रूम शुरू किया है। साथ ही सरकार ने उड़ान रद्द होने पर पूर्ण रिफंड देने का निर्देश जारी किया है। दिव्यांगों-बुजुर्गों को विशेष मदद, बहुत देरी होने पर होटल और रियल-टाइम अपडेट देने के निर्देश भी मिला है। नियमानुसार फ्लाइट कैंसिल या 6 घंटे से ज्यादा लेट होने पर पूरा किराया वापस करने या दूसरी फ्लाइट से यात्रा कराने का नियम है। रात 8 बजे से सुबह 3 बजे की उड़ान 6 घंटे से ज्यादा लेट हो, तो होटल+एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!