चुनावी सरगर्मी के बीच कल असम जाएंगे CM हेमंत सोरेन, आदिवासियों के अधिकारों का उठाएंगे मुद्दा!

Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2026 06:20 PM

amidst the election fever hemant soren will visit assam tomorrow and raise the

Jharkhand News: असम में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुट गया है। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10...

Jharkhand News: असम में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुट गया है। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 मार्च को असम दौरे पर जाएंगे।

कल असम जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन
असम विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। चुनावी माहौल के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भी असम में अपना जनाधार बढ़ाने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 मार्च को असम जाएंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह 10 मार्च की रात असम में ही रुकेंगे और 11 मार्च को रांची लौटेंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अप्रैल–मई में असम में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में झामुमो भी राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी फरवरी महीने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने असम के चाय बागानों में रहने वाले करीब 70 लाख आदिवासियों के अधिकारों की बात उठाई थी। खासकर मुंडा, उरांव और संथाल समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने की मांग पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री ने वहां रहने वाले आदिवासियों की समस्याओं को दूर कराने का भरोसा भी दिया था। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो झारखंड के आदिवासी भी उनके समर्थन में असम आएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!