Khunti Lok Sabha Seat Result: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने प्रतिद्वंद्वी कालीचरण मुंडा से 97 हजार से अधिक मतों से पीछे

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2024 04:08 PM

arjun munda is trailing by more than 97 thousand votes khunti seat

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी (सुरक्षित) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 97,345 मतों से पीछे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा (56) ने 2019 में कालीचरण मुंडा को 1,445 मतों से...

रांची: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी (सुरक्षित) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 97,345 मतों से पीछे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा (56) ने 2019 में कालीचरण मुंडा को 1,445 मतों से हराया था।

अर्जुन मुंडा पहली बार मार्च 2003 में मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह ली थी। बता दें कि इस बार झारखंड में इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है। 14 में से दो-तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की गई है।

वहीं, एनडीए की ओर से सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से भी 8 से 10 सीटों पर जीत की उम्मीद जताई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!