झारखंड में डायन बिसाही के नाम पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पांच लोग गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2022 06:55 PM

attempt to burn a woman alive in the name of witch bisahi in jharkhand

झारखंड के सिमडेगा जिले में पिछले 10 दिनों में भीड़ द्वारा हत्या/हत्या का प्रयास किए जाने का यह दूसरा मामला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 60 वर्षीय महिला झरियो देवी को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार...

 

सिमडेगाः डायन बिसाही के नाम पर 60 साल की महिला को जिंदा जलाने का प्रयास करने के मामले में सिमडेगा जिला पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला को बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

झारखंड के सिमडेगा जिले में पिछले 10 दिनों में भीड़ द्वारा हत्या/हत्या का प्रयास किए जाने का यह दूसरा मामला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 60 वर्षीय महिला झरियो देवी को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुरी तरह से झुलसी झरियो देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता थेथाइतंगर थाना क्षेत्र के कुडपानी दीपाटोली में किसी के मृत्यु भोज (दसवां) में भाग लेने गई थीं। लेकिन उनके देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर उनपर मिट्टी तेल और पुआल डालकर आग लगा दिया। मृत्यु भोज में आए कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसने मौके पर पहुंचकर झरियो देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजरा बाजार में भीड़ ने 32 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी थी और शव को जला दिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान सुबुन बुद को रविवार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!