ED ने झारखंड PSC परीक्षाओं में 'अनियमितताओं' को लेकर जांच की शुरू

Edited By Ramkesh, Updated: 10 Aug, 2026 01:36 PM

ed begins investigation into  irregularities  in jharkhand psc exams

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कई भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं, खासकर जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राज्य पुलिस के अपराध...

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कई भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं, खासकर जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा दर्ज प्राथमिकी और कुछ अन्य शिकायतों का संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की है। 

राज्य में छात्र पिछले 16 दिनों से भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, विशेष रूप से झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने अपना आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है और सोमवार को राज्य विधानसभा की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं। हालांकि, राज्य सरकार का कहना है कि उसने उनकी '98 प्रतिशत मांगें' स्वीकार कर ली हैं।

विवाद के केंद्र में रहे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में भी रविवार को बड़ा बदलाव हुआ। जेपीएससी के तीनों सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम झारखंड सीआईडी द्वारा तीनों सदस्यों को कथित अनियमितताओं, जिसमें पेपर लीक के आरोप भी शामिल हैं, को लेकर पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के बाद सामने आया। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!