"झारखंड काे एनीमिया मुक्त बनाने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान", रांची के उपायुक्त मंजूनाथ ने दिया निर्देश

Edited By Harman, Updated: 15 Oct, 2024 11:36 AM

awareness campaign to make jharkhand anemia free

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन के लिए बैठक हुई। बैठक में सिकल सेल एनीमिया के रोकथाम तथा प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एनीमिया निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

रांची: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को सिकल सेल एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन के लिए बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन रांची, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीडीएम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीओ एवं अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारियों को सिकल सेल एनीमिया के रोकथाम तथा प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एनीमिया निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

साथ ही बैठक में प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को हर महीने स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए ताकि सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित बच्चों एवं लोगों की पहचान कर समय पर इसका इलाज किया जा सके। एनीमिया निवारण तथा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन का गठन करने की बात कही गई, जिसमें रिम्स के डॉक्टर व पूरी सकारात्मकता से काम करने वाले एनजीओ को भी इसमें नॉमिनेट करने को कहा गया है। सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम को लेकर सभी विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए काम करने का निर्देश दिया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!