तोरपा में संकल्प यात्रा के दौरान गरजे मरांडी, कहा- गरीबों के अनाज की कालाबाजारी कर हेमंत सोरेन भर रहे अपनी तिजोरी

Edited By Khushi, Updated: 21 Sep, 2023 08:33 PM

babulal marandi roared during sankalp yatra in torpa

झारखंड संकल्प यात्रा के तहत तोरपा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने...

रांची: झारखंड संकल्प यात्रा के तहत तोरपा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी को देखा है इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही बहनों के लिए शौचालय का निर्माण करवाया, गैस कनेक्शन दिया और अब महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33त्न बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है। जबकि कांग्रेस काल में पैरवी पर गैस कनेक्शन मिलता था। मरांडी ने कहा कि मोदी जी बहनों के साथ- साथ गांव गरीब किसान के लिए भी 6 हज़ार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लांच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया है।

मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने जब- जब देश या प्रदेशों में शासन किया है, केवल लूटने का कार्य किया है। झारखंड भी इसका उदाहरण रहा है। मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो गया है। अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है। झारखंड में प्रत्येक दिन पांच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार में अपराध सर चढ़ कर बोलने लगता है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को कानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!