विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर बोले बाबूलाल, कहा-"झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव"

Edited By Harman, Updated: 16 Oct, 2024 08:41 AM

babulal spoke on the announcement of assembly election dates

निर्वाचन आयोग (EC) ने झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दो चरणों में चुनाव कराए जाने के आयोग के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और...

रांची: निर्वाचन आयोग (EC) ने झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दो चरणों में चुनाव कराए जाने के आयोग के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव है। चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है।

"झामुमो, कांग्रेस, राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन को चाहिए परिवर्तन"
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस, राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है। यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव है। मरांडी ने कहा कि यह चुनाव आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव है। यह चुनाव युवा साथियों को नौकरी, रोजगार और न्याय दिलाने का चुनाव है।

"यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव"
बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड के गरीब, किसान, महिलाओं को उनका हक दिलाने का चुनाव है। यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर लोक कल्याणकारी सरकार बनायेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!