विधानसभा चुनाव से पहले चंपई सरकार झारखंड में करेगी एक नए जिले का निर्माण

Edited By Nitika, Updated: 26 Jun, 2024 09:43 AM

before the assembly elections champai government will create a new district

झारखंड में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले सरकार कई नए फैसले ले रही है। अब सरकार घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र को झारखंड का नया जिला घोषित करने की तैयारी में है।

रांचीः झारखंड में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले सरकार कई नए फैसले ले रही है। अब सरकार घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र को झारखंड का नया जिला घोषित करने की तैयारी में है।

 घाटशिला अनुमंडल को जिला बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हम लोग बहुत जल्द यहां जिला बनाने के लिए  आएंगे। वहीं चंपई सोरेन ने कहा कि घाटशिला को जिला बनाने कवायद तेज कर दी गई है। इस पर बहुत जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। वहीं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र को जिला घोषित करने की मांग संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को रांची में सौंपा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि घाटशिला अनुमंडल जिला बनने की सभी शर्तों को पूरा करता है और वहीं जनता द्वारा भी कई सालों से घाटशिला को जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने विधायक रामदास सोरेन के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए घाटशिला को जिला बनाने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक रामदास ने कहा कि सीएम चंपई घाटशिला की भौगोलिक स्थिति से परिचित हैं। इसलिए वे भी चाहते हैं कि घाटशिला अनुमंडल को एक जिला घोषित किया जाए

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!