रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, अब तक 45 मुर्गियों की मौत, बची हुई मुर्गियों को मारने का आदेश

Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2023 01:12 PM

bird flu knocked in ranchi so far 45 native chickens died

झारखंड के बोकारो जिले के बाद अब रांची में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर में मुर्गियों की मौत के बाद भेजे गए सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है।

रांची: झारखंड के बोकारो जिले के बाद अब रांची में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। शहर में मुर्गियों की मौत के बाद भेजे गए सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। वहीं, इसके चलते बची हुई मुर्गियों को मारने का आदेश दे दिया गया है।

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि
दरअसल, बर्ड फ्लू की पुष्टि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सरकारी आवास परिसर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के ओल्ड जेल मोड़ के पास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मियों और दूसरे कर्मचारियों ने देसी मुर्गियों को पाला था। पिछले 1 हफ्ते के अंदर यहां 45 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई है, जिसके बाद पशुपालन विभाग ने सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा जहां इनके बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई है। मुर्गी पालकों ने बताया कि करीब 55 मुर्गियों में अब 7-8 मुर्गियां ही बची है। बर्ड फ्लू पुष्टि होने के बाद प्रभावित इलाके के 10 किलोमीटर के रेडियस में मॉनिटरिंग की जाएगी।

बची मुर्गियों को मारने का आदेश
बता दें कि केंद्रीय मंत्री के आवास परिसर में बकरे और देसी मुर्गियां दोनों पाली जाती है। कर्मी सुरेश महली ने बताया कि यहां साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। लेकिन, एक हफ्ते पहले अचानक मुर्गियां बीमार नजर आने लगी और उनकी हरकतों में भी अचानक परिवर्तन दिखने लगा। सबसे बड़ी बात यह है कि आवास परिसर के अंदर सभी मुर्गियों की मौत हुई है। कई मुर्गियों ने मौत से पहले अलग-अलग जगहों पर अंडे दिए थे। इनमें कुछ मुर्गियों ने कार के बोनट के अंदर घुस कर भी अंडे दिए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!