Edited By Khushi, Updated: 15 May, 2025 09:52 AM

रांची: झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीते बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने की दृष्टि से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा...
रांची: झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीते बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने की दृष्टि से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद संगीता यादव शामिल हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों असहायों की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी। मरांडी ने कहा कि कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई होल्कर अडिग रहीं और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहीं। बचपन से ही उनकी भगवान शिव में गहरी आस्था रही। उन्होंने अपने तीस वर्षों का शासन भगवान शिव की आज्ञा मानकर चलाया। मरांडी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर जिसका मुगलों ने क्षति पहुंचाई थी का पुनरुद्धार कराया। 16 करोड़ की निजी संपत्ति से उन्होंने सनातन धर्म के चारों धाम, सात पूरी और 12 ज्योतिर्लिंगों का जीर्णोद्धार कराया। वेद विद्वानों की नियुक्ति की और शास्त्रों के मनन चिंतन की व्यवस्था की।
मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 साल बाद फिर एक बार भारत का सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद मजबूत हो रहा जिसे कांग्रेस पार्टी ने दबाने की हर संभव कोशिश की। कहा कि भारत हजारों साल पुराना राष्ट्र है, लेकिन कांग्रेस ने पाश्चात्य ज्ञान और विज्ञान को श्रेष्ठ बताने की कोशिश की।