"हेमंत सरकार ने HC के लिए घटिया सुरक्षा उपकरण की खरीदारी की", प्रतुल शाहदेव का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 18 Jun, 2025 12:42 PM

hemant government purchased substandard security equipment

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर उच्च न्यायालय की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। शाहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब जमीन घोटाला, टेंडर घोटाला, खनन घोटाला के बाद सुरक्षा घोटाला भी हो गया।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर उच्च न्यायालय की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। शाहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब जमीन घोटाला, टेंडर घोटाला, खनन घोटाला के बाद सुरक्षा घोटाला भी हो गया।

शाहदेव ने कहा कि बिना टेंडर के हेमंत सोरेन सरकार ने हाई कोर्ट के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी की। खरीदने के पहले उपकरणों की जांच नहीं हुई, लेकिन खरीद के बाद स्पेशल ब्रांच के डीआईजी की अध्यक्षता में टेक्निकल टीम का गठन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टेक्निकल टीम ने 18 जून, 2024 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। शाहदेव ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया कि खरीदे गए चार उपकरणों में से तीन उपकरण टेस्ट में बिल्कुल फेल कर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन के अंदर गाड़े डेटोनरेटर को डिटेक्ट करने वाला डीप सर्च माइन, मेटल डिटेक्टर को बेकार पाया गया और वह जमीन के अंदर आईडी और बम को डिटेक्ट नहीं कर पाया।

शाहदेव ने कहा कि उच्च न्यायालय के लिए खरीदे गए अंडर व्हीकल सर्च मिरर जिससे शीशे के जरिए गाड़ी के चेसिस के नीचे लगे बम को जांच होती है, उसे भी बेकार पाया गया। यह उपकरण भी गाड़ी के नीचे आईडी और बम को डिटेक्ट नहीं कर पाया। कहा कि हाई एक्सप्लोसिव, टी एन टी को डिटेक्ट करने वाला एक्सप्लोसिव वेपर डिटेक्टर भी पूरे तरीके से रिपोर्ट में गड़बड़ पाया गया और यह कुछ भी डिटेक्ट नहीं कर पाया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!