अंधे कत्ल का पर्दाफाश: चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, 1 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 22 Feb, 2026 12:09 PM

blind murder case exposed young man held hostage and brutally beaten on suspici

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। कोकरसा गांव में ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया...

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। कोकरसा गांव में ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव में बीते शनिवार देर रात ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक का नाम पवन था और वह कासियाडीह गांव गया हुआ था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया। आरोप है कि युवक बैटरी चोरी करने की नीयत से गांव में घुसा था। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई की।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में मॉब लिंचिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वर्ष 2024 में पवन पर कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करने का आरोप लगा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!