Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2026 03:53 PM

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कासियाटांड़ इलाके में 8 लेन के पास लोगों को सनसनी तब हुई, जब एक खदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह खदान लगभग 80 फीट गहरी है।
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कासियाटांड़ इलाके में 8 लेन के पास लोगों को सनसनी तब हुई, जब एक खदान के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह खदान लगभग 80 फीट गहरी है।
शव मिलने के बाद सनसनी
स्थानीय लोगों ने बताया कि शव मिलने के बाद आसपास लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना 2-3 दिन पुरानी हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है।
हत्या कर शव को खदान में फेंका
शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासी मानते हैं कि किसी ने हत्या कर शव को खदान में फेंका होगा। पुलिस अभी शव की पहचान नहीं कर पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक कहां का रहने वाला था। खदान की गहराई के कारण शव को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस टीम इसे बाहर निकालने और पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।