छऊ नृत्य कार्यक्रम से लौट रहे लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2026 11:28 AM

boy and girl returning from chhau dance performance brutally murdered

एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का और 17 वर्षीय लड़की सोमवार को साइको मार्केट ग्राउंड में आयोजित छाऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वे पास के हादिया मार्केट गए, जहां संभवतः यह हमला हुआ। उन्होंने बताया कि शव...

Jharkhand Crime: झारखंड के खूंटी जिले में एक किशोर लड़के और एक लड़की की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का और 17 वर्षीय लड़की सोमवार को साइको मार्केट ग्राउंड में आयोजित छाऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वे पास के हादिया मार्केट गए, जहां संभवतः यह हमला हुआ। उन्होंने बताया कि शव हादिया बाजार के पास एक सुनसान इलाके में मिले थे। 

सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें
एसडीपीओ (खूंटी) वरुण रजक ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें पाई गईं।" उन्होंने कहा, "जांचकर्ताओं को अभी तक झूठी शान के लिए हत्या या प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की ओर इशारा करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।" रजक ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!