झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024: मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने 129 करोड़ की 133 योजनाओं का किया शिलान्यास

Edited By Harman, Updated: 01 Oct, 2024 08:39 AM

chief minister hemant laid the foundation stone of 133 schemes

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन सोमवार को बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस दौरान  मुख्यमंत्री 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836...

धनबाद: मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन सोमवार को बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस दौरान  मुख्यमंत्री 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा  युवाओं को  ऑनलाइन और ऑफलाइन जॉब ऑफर लेटर भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री इरफान अंसारी मंत्री सच्चिदानंद भोक्ता झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो धनबाद डीसी धनबाद एसपी डीआईजी सुरेंद्र झा मौजूद थे।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने धनबाद नगर निगम की 44 करोड़ से अधिक की 83, ग्रामीण कार्य विभाग की 52.73 करोड़ की 20, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक प्रमंडल) की 3.85 करोड़ की 10, झारखंड शिक्षा परियोजना की 9.93 करोड़ की 8, कल्याण विभाग की 1.29 करोड़ की 7, भवन प्रमंडल की 91 लाख की 3, पथ निर्माण विभाग की 5.50 करोड़ की एक एवं जे.एस.बी.सी.सी.एल. पी.आई.यू. की 11 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!