"भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी", हेमंत सोरेन बोले- BJP ने झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया

Edited By Khushi, Updated: 09 Nov, 2024 04:52 PM

bjp has broken the back of poor states hemant soren said

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा' और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा'' और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘‘डबल इंजन'' वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है। सोरेन ने दावा किया, भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया, लेकिन अब यह बंद होना होगा। सोरेन ने कहा कि गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है।

सोरेन ने आरोप लगाया, ‘‘हम संसाधनों - कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं, लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।'' सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया है। उन्होंने भाजपा पर ‘‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और साम्प्रदायिक घृणा के तय एजेंडे'' पर काम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!