मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व0 दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Khushi, Updated: 21 May, 2023 07:17 PM

chief minister hemant soren garlanded the statue of late durga soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व0 दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर रांची के नामकोम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्व0 दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर रांची के नामकोम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने स्व0 दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एवं विधायक सीता सोरेन सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व0 दुर्गा सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री सोरेन ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि आज झारखंड आंदोलन के अगुवा और वीर माटी पुत्र बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का पुण्यतिथि दिवस है। पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी लोग आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। शहीदों के सम्मान हेतु हमारी सरकार राज्य के विभिन्न शहीद स्मारकों को भव्यता प्रदान करने का कार्य कर रही है। वर्षों से वीर शहीदों को हम सभी लोग मान-सम्मान देते रहे हैं। आगे भी एक बेहतर कार्य योजना के तहत राज्य के वीर शहीदों के सम्मान के लिए हमारी सरकार कार्य करेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

28/2

3.2

Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings are 28 for 2 with 16.4 overs left

RR 8.75
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!