"CM चंपई दा, होशियार...कल्पना भाभी आ गईं हैं", निशिकांत दुबे ने 'X' पर ट्वीट कर सीएम चंपई को किया अलर्ट

Edited By Khushi, Updated: 09 Jun, 2024 02:30 PM

cm champai is smart kalpana bhabhi has arrived nishikant dubey

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया ट्वीट किया है, जिसके बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट X पर ट्वीट कर लिखा, चंपई दा, होशियार...कल्पना भाभी आ गई हैं।

रांची: गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है, जिसके बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट X पर ट्वीट कर लिखा, चंपई दा, होशियार...कल्पना भाभी आ गई हैं।

निशिकांत दुबे ने आगे लिखा, झारखंड की वर्तमान सरकार के लिए आने वाला 7 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। निशिकांत दुबे ने बीते शनिवार को ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अलर्ट किया है। निशिकांत दुबे ने जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा और लोकसभा चुनाव में पैसे के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कई आरोप लगाया।

निशिकांत ने कहा, "रांची के जेल में अलग-अलग कारणों से बंद माफिया, जमीन दलाल और भ्रष्टाचारी जन प्रतिनिधियों के मोबाइल की सूक्ष्मता से जांच ईडी को करनी चाहिए। गोड्डा लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी को 40 लाख रुपये की दिहाड़ी, सरकारी पार्टी के प्रत्याशी को 75 लाख रुपये की दिहाड़ी और दुमका लोकसभा के प्रमुख लोगों को 1 करोड़ रोज की दिहाड़ी बीजेपी प्रत्याशी को हराने के लिए कौन कहां और कैसे दे रहा था। झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही विकल्पा है, जब जेल चारागाह है तो आम लोगों की सुरक्षा केसे होगी"?

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!