CM हेमंत ने टीम इंडिया को T20 विश्व कप जीतने पर दी बधाई, इशान किशन को लेकर कही ये बात

Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2026 10:25 AM

cm hemant soren congratulated team india on winning the t20 world cup and said t

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिया टीम को टी 20 वल्र्ड कप जीतने के बाद बधाई दी। सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई।

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिया टीम को टी 20 वल्र्ड कप जीतने के बाद बधाई दी। सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने अछ्वुत कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया। पूरे देश के साथ झारखंड भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। जय हिंद!

सोरेन ने इशान किशन को लेकर लिखा, कुछ ही समय पहले तक आप भारतीय टीम में भी नहीं थे, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ आपने वापसी की है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। हमारे अपने झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और द्दढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

सोरेन ने आगे लिखा, झारखंड के कप्तान एवं भारतीय टीम के अभिन्न सदस्य के रूप में आपका दमदार प्रदर्शन और मैदान पर पूरे जोश के साथ खेलना यह दिखाता है कि सच्चे खिलाड़ी चुनौतियों से घबराते नहीं, बल्कि और मजबूत होकर लौटते हैं। पूरे झारखंड को आप पर गर्व है। आपकी यह शानदार वापसी और प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। हार्दिक बधाई और आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!