"CM हेमंत जासूस बाज निकले", शिवराज सिंह चौहान बोले- डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने ही मंत्री और विधायक की करा रहा जासूसी

Edited By Khushi, Updated: 30 Aug, 2024 10:52 AM

cm hemant turned out to be a spy hawk  shivraj singh chauhan said

केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला।

रांची: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला।

"हेमंत सरकार डरी हुई है, इसलिए..."
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत तो जासूस बाज निकले। उन्होंने आगे कहा कि एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करा रहा। चौहान ने कहा कि झामुमो गठबंधन में जितने मंत्री और विधायक हैं सबकी जासूसी हो रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोरेन सरकार डरी हुई है और यही वजह है कि वो अपने ही लोगों पर नज़र रख रही है। चौहान ने कहा कि अब जेएमएम जासूसी मोर्चा बन गया है। चंपई सोरेन द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नया मंत्री बनाए जाने पर चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन को 2 महीने मुख्यमंत्री रहना है वो 1 महीने के लिए मंत्री भी बना रहे हैं।

"भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी"
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन का अपमान हुआ। वो अच्छा काम कर रहे थे। झारखंड को पटरी पर लाने की उन्होंने कोशिश की। चौहान ने कहा कि इस सरकार के अन्तिम दिन आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी। वहीं जासूसी प्रकरण पर सरकार के पक्ष पर कहा कि ये अव्वल दर्जे का मजाक है। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि नोटों के ढेर बरामद हो रहे हैं जो ये बताते हैं कि कैसे जनता का पैसा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!