झारखंड में लौटी ठंड! 2 से 3 डिग्री गिरा पारा, रात में रजाई ओढ़ने के लिए मजबूर हुए लोग

Edited By Khushi, Updated: 28 Feb, 2026 12:17 PM

cold weather returns to jharkhand temperatures by 2 to 3 degrees forcing

Jharkhand Weather: झारखंड में जहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी, वहीं पिछले 24 घंटे में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

Jharkhand Weather: झारखंड में जहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी, वहीं पिछले 24 घंटे में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

राजधानी समेत कई जिलों में तापमान गिरा

राजधानी रांची में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जमशेदपुर और बोकारो में तापमान 3 डिग्री तक गिरा है। अचानक आई इस ठंड के कारण लोगों को रात में हल्की सर्दी महसूस हुई। जहां कुछ दिन पहले तक स्वेटर पहनना मुश्किल लग रहा था, वहीं अब लोग रात में रजाई निकालने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर खासतौर पर असम और आसपास के राज्यों में ज्यादा देखा जा रहा है, लेकिन झारखंड में भी इसका प्रभाव महसूस किया जा रहा है। इस कारण रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। पहले जहां न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास था, वहीं पिछले 24 घंटे में लोहरदगा में सबसे कम 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां करीब 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

दिन में रहेगी गर्मी

हालांकि रात में ठंड बढ़ी है, लेकिन दिन में गर्मी बनी हुई है। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है।

होली तक फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में, यानी होली तक, न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं दोपहर का तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। ऐसे में इस बार होली गर्म मौसम में मनाई जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!