कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन है, जिसने देश को आजादी दिलाई: फुरकान अंसारी

Edited By Khushi, Updated: 29 Dec, 2025 02:38 PM

congress is not a party but an ideology and a movement that brought freedom to t

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा में मंत्री आवास परिसर में जामताड़ा कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और ऐतिहासिक माहौल के बीच मनाया गया।

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा में मंत्री आवास परिसर में जामताड़ा कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और ऐतिहासिक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नेताओं ने भाग लेकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

"कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन है"
इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधिवत ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा और राष्ट्रीय गान का सस्वर पाठ हुआ। कार्यकर्ताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने, नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने तथा संविधान की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि 'कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन है, जिसने देश को आजादी दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत किया। आज जब देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हो रहा है, तब कांग्रेस ही वह ताकत है जो संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता की आवाज की रक्षा कर रही है। हमें संगठित होकर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश को नई दिशा देने के लिए तैयार रहना होगा।'

"भाजपा सरकार के खोखले दावों से जनता पूरी तरह ऊब चुकी"
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज कांग्रेस देश की सबसे बड़ी जरूरत है। महंगाई चरम पर है, सार्वजनिक संस्थानों को केंद्र सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों को बेचने में लगी है। युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे हैं और देश की नीतियां बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर बनाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की प्रमुख संस्थाएं अडानी के हवाले की जा रही हैं। महिलाएं, गरीब, किसान और बेरोजगार नौजवान त्रस्त हैं। भाजपा सरकार के खोखले दावों से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। मंत्री डॉ. अंसारी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि 'देश में सरकार बदलने की बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। वर्ष 2029 में कांग्रेस की सरकार देश में निश्चित रूप से वापसी करेगी और देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी होंगे। इसे कोई ताकत बदल नहीं सकती। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!