"मंत्री हफीजुल हसन का संविधान से ऊपर शरिया मानने में कांग्रेस-JMM की सहमति", बाबूलाल मरांडी का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 20 Apr, 2025 12:26 PM

congress jmm agree on minister hafizul hasan s belief

रांची: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के बाद से विपक्ष लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर है। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज फिर एक बार राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

रांची: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के बाद से विपक्ष लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर है। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज फिर एक बार राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने गिरिडीह भाजपा द्वारा मंत्री हफीजूल हसन की बर्खास्तगी को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान से ऊपर शरिया को मानने वाले मंत्री के दिल की बात जुबान पर आ गई।

"तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति में इंडी गठबंधन अंधा हो चुका"
मरांडी ने कहा कि मंत्री जी यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने तो खून खराबे की बात भी कर डाली है। मंत्री का ही बयान है जो मीडिया में जोर- शोर से वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमान कब्र में नहीं है, सब्र में है। सड़क पर उतर गया तो खून खराबा होगा। मरांडी ने कहा कि ये उनकी भाषा है जिनकी पार्टी और गठबंधन के नेता पॉकेट में संविधान लेकर घूमते है, संविधान बचाने की बात करते हैं। मरांडी ने कहा कि मंत्री के संविधान विरोधी बयान के बाद कांग्रेस और झामुमो की चुप्पी यह बता रही कि इसमें उनकी सहमति है। तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति में यह इंडी गठबंधन अंधा हो चुका है। आज राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति का ही परिणाम है कि बार- बार सनातन पर्व त्यौहार रामनवमी, शिवरात्रि, दशहरा, सरस्वती पूजा, सरहुल में पत्थरबाजी, दंगा, फसाद, जैसी घटनाएं हो रही। मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता को सावधान और जागरूक रहने की जरूरत है नहीं तो ये सत्ता भोगी और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे लोग झारखंड में भी मुर्शिदाबाद जैसी घटना करा सकते हैं।

"मंत्री हफीजुल हसन को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए"
मरांडी ने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस- झामुमो ने बार- बार संविधान की मर्यादाओं को तार- तार किया है। कांग्रेस राज में तो सत्ता सुख और तुष्टीकरण के खातिर अनेक संशोधन किए। 90 बार से अधिक धारा 356 का उपयोग करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया, राष्ट्रपति शासन थोपा। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्तालोलुप और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को बड़ा सबक सिखाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ये ऐसी भाषा नहीं बोल सकें। मरांडी ने कहा कि ऐसे मंत्री को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए। मरांडी ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर को कांग्रेस पार्टी ने बार- बार अपमानित किया। भारत रत्न से वंचित रखा। उन्हें चुनाव में हराने के लिए साजिश रचे गए। उनके तैल चित्र भी संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस की सरकार नहीं लगने दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर को सच्चा सम्मान भाजपा और भाजपा समर्थित सरकार ने दिया। भारत रत्न भाजपा के शासन में मिला। उनसे जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में मोदी सरकार ने विकसित कराया। संविधान दिवस मनाने की पहल मोदी सरकार ने की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

157/6

20.0

Royal Challengers Bangalore

65/1

7.0

Royal Challengers Bengaluru need 93 runs to win from 13.0 overs

RR 7.85
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!